Explore

Search

March 14, 2025 5:53 pm


सड़क हादसे में बाल रोग विशेषज्ञ सहित 4 लोग घायल : जिला अस्पताल में कराया भर्ती, तीन वाहन आपस में टकराए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 123 पर मंगलवार रात करीब 9 बजे तीन वाहनों की टक्कर में 4 लोग घायल हो गए। हादसे में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र परमार गंभीर घायल हुए हैं। डॉक्टर परमार खुद कार चला रहे थे। सैंपऊ की ओर से आ रही एक मैक्स पिकअप ने हाईवे बाईपास पर नहर की पुलिया के पास उनकी कार को टक्कर मार दी। इस दौरान एक ट्रैक्टर भी दोनों वाहनों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार डॉ महेंद्र सिंह के साथ बंटू निवासी बोरेली और मैक्स पिकअप में सवार जितेंद्र पुत्र अनिल और बच्चू पुत्र मेघ सिंह निवासी बल्दिया का पुरा भी घायल हो गए।

सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर