Explore

Search

February 12, 2026 12:08 am


सामली पठार में युवक ने की आत्महत्या : घर के बाहर पेड़ पर अपनी शर्ट से फंदा लगाया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

प्रतापगढ़ देवगढ़ थाना क्षेत्र के सामली पठार में शुक्रवार की देर रात एक 30 वर्षीय युवक ने घर के बाहर पेड़ पर अपनी शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान देवीलाल के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार सुबह मिली। उन्होंने तुरंत देवगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया।

सहायक पुलिस उप निरीक्षक सोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से शव को पेड़ से उतारा गया। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में ले जाया गया। मृतक के पिता प्यारा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर