सवाई माधोपुर। जिले की रेलवे कॉलोनी में चोरों ने एक क्वार्टर को फिर से दहाड़े निशाना बनाया। चोरों यहां से साढ़े दस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए। रेलवे कॉलोनी के 77/L क्वार्टर मे रहने वाले प्रवेश कुमार मीणा ने बताया कि उनका परिवार होली के चलते गांव गया हुआ था। वह सुबह 11.00 बजे क्वार्टर का ताला लगाकर खाना खाने गए थे। जब वह आपस आए तो उनका क्वार्टर अंदर से बंद मिला। जिसपर उन्हें शव हुआ तो वह पीछे से क्वार्टर में पहुंचे। यहां पीछे वाले गेट का ताला टूटा हुआ मिला। इस दौरान घर का सामन बिखरा पड़ा हुआ मिला। जब उन्होंने अंदर जाकर चैक किया तो साढ़े दस हजार रुपए की नगदी व उनकी पति के सोने चांदी के आभूषण चोरी मिले। जिसके बाद वह कोतवाली थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रेलवे कॉलोनी में चोरों ने एक क्वार्टर को निशाना बनाया था। चोर यहां से लाखों रूपए के जेवरात चुराकर ले गए थे। हालांकि लोगों ने दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन वारदात के समय चोरी हुए सामान बरामद नहीं हो सके थे।

लेटेस्ट न्यूज़
introduce sodding Bought vs Accept bought English people Lyric Learners Deal Exchange
March 29, 2026
8:28 pm
Professional Lotto Tutorials 28735999243889582838168
March 29, 2026
8:27 pm
Believe In Your Meilleur Casino En Ligne Abilities However Never Cease Improving
March 29, 2026
8:27 pm
Мобильное приложение казино cryptoboss казино на Android: мобильность гемблинга
March 29, 2026
8:26 pm

दिन दहाड़े चोरों ने क्वार्टर को बनाया निशाना : रेलवे कॉलोनी से साढ़े दस हजार रुपए और आभूषण चोरी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

