Explore

Search

March 13, 2026 12:23 am


दिल्ली- जयपुर हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग : ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, पेट्रोल पंप के पास की घटना; एक घंटे तक यातायात रहा बाधित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटपूतली। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर कोटपूतली मोरदा के पास मंगलवार रात करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से जयपुर जा रहे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर विक्रम गुर्जर ने तुरंत ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाई। गश्त कर रहे परिवहन दस्ते के इंस्पेक्टर नरेश स्वामी ने तत्काल दमकल और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल मोरदा पुलिया के पास एक पेट्रोल पंप के निकट थी। पनियाला थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सुरक्षा के लिए एक तरफ का यातायात बंद कर दिया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्रेन की मदद से ट्रेलर को सड़क किनारे हटाया गया और यातायात सुचारू किया गया। पनियाला थाने से पहुंचे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेलर में अज्ञात कारणों से आग लगी। पेट्रोल पंप के पास होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर