बिजयनगर। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति का प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग का शुभारंभ अतिथियों बालाजी मंदिर उपासक घीसालाल शर्मा, प्रांत संयोजिका अल्का गौड़ ,प्रात मंत्री कौशल गौड़ , क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा गौड़,सहसयोजिका सरोज सोनी, अधिकारी स्नेहलता ने दीप प्रज्वलित कर शुरु किया। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति के तत्वावधान में विश्वकर्मा फार्म हाउस में आयोजित तीन दिवसीय मातृशक्ति प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग 25 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। शुभारंभ मौके पर मुख्य वक्ता सरोज सोनी ने कहां कि पंच परिवर्तन अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य व दायित्व का बोध कराता है।इस प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार सहित अन्य छोटे छोटे कार्य को वृहद स्तर पर पहुंचाना है। वक्ता कौशल गौड़ द्बारा कर्तव्य एवं स्वयं का बोध, स्नेहलता द्बारा लव जेहाद, अभिलाषा द्बारा सामाजिक समरसता, ललिता बल्दवा व लक्ष्मी वर्मा द्वारा सत्संग का बोध कराया गया।इस दौरान करीब 90 मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग में हिस्सा लिया।मंच का संचालन विजयलक्ष्मी व मंजू शर्मा ने किया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका देवकी तोलानी, चंद्रकांता शर्मा, सुनीता शर्मा, सीमा शर्मा, मुकेश कंवर राठौड़, चित्रा टेलर सहित अन्य मातृशक्ति भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़
Porn sites to be BLOCKED in France unless they can verify users’ age
March 12, 2026
11:51 pm
Мобильное приложение казино {сайт ева казино} на Андроид: максимальная мобильность игры
March 12, 2026
11:40 pm
Answers about Pop Music
March 12, 2026
11:37 pm
Where did you get information about your polytechnic exam center?
March 12, 2026
11:37 pm

विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति का प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग शुरू, 90 महिला सदस्याओं ने लिया हिस्सा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

