Explore

Search

February 21, 2026 12:20 am


लेटेस्ट न्यूज़

कॉलेज स्टूडेंट्स से भरी बस पलटी : रेलमगरा के पास हुआ हादसा, 12 घायलों में 4 की हालत गंभीर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

राजसमंद। जिले में रेलमगरा थाना इलाके में कॉलेज स्टूडेंट्स से भरी बस पलट गई। हादसे में 12 स्टूडेंट्स घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। बस मे 25 के करीब स्टूडेंट सवार थे। जानकारी के अनुसार आरएनटी कॉलेज कपासन की बस रेलमगरा से कपासन की ओर जा रही थी। इसी दौरान चापा खेड़ी के पास अचानक बेकाबू होकर बस पलट गई।

घायलों का रेलमगरा के सरकारी हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज किया गया, जहां से 4 गंभीर घायलों को राजसमंद रेफर किया गया घटना की सूचना मिलने पर रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज सोनाली शर्मा मय जाप्ता मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सभी घायलों को रेलमगरा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। थाना इंचार्ज सोनाली शर्मा ने बताया कि इस हादसे कुल 12 स्टूडेंट को चोटें आई है, जिसमें से 4 स्टूडेंट के फ्रैक्चर हुआ, जिस पर चारों स्टूडेंट को राजसमंद रेफर किया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर