Explore

Search

March 12, 2026 11:32 am


तेजाब फैक्ट्री से नाइट्रोजन गैस लीक होने से हड़कंप : लोगों का दम घुटा-आंखों में जलन, 40 लोग एडमिट; कलेक्टर ने फैक्ट्री सीज की

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

ब्यावर। जिले में तेजाब फैक्ट्री के गोदाम से नाइट्रोजन गैस लीक हो गई। गैस के असर से आसपास के इलाके में लोगों की आंखों में जलन होने लगी। सांस लेने में भी परेशानी हुई। प्रशासन ने 40 से ज्यादा लोगों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घटना बलाड़ क्षेत्र की सोमवार रात करीब 10 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 11 बजे गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया। कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने फैक्ट्री को सीज करने के आदेश दिए हैं।

वार्ड पार्षद हंसराज शर्मा ने बताया- मुझे क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि तेजाब फैक्ट्री से गैस लीक हुई है। मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। रात करीब 11 बजे गैस लीकेज पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम दिव्यांश सिंह ने कहा- नाइट्रोजन गैस के रिसाव से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने आसपास के लोगों को आश्वस्त किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। तेजाब फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। गैस की चपेट में आए ज्यादातर लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर