Explore

Search

March 12, 2026 6:05 am


लेटेस्ट न्यूज़

फ्रिज फटने से रसोई में लगी आग : बड़ा हादसा टला, रसोई के दरवाजे और पट्टियां टूटी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनूं। जिले के सांखला नोवड़ा की ढाणी में एक घर में फ्रिज फटने से रसोई में आग लग गई। इस हादसे में रसोई के दरवाजे और पट्टियां टूट गईं, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित प्रकाश सैनी ने बताया कि उन्होंने 20 मार्च को झुंझुनूं से नया फ्रिज खरीदा था। इसे घर लाकर रसोई में रखा गया और 21 मार्च को चालू किया गया। शुरुआत में फ्रिज सही काम कर रहा था, लेकिन इसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था।

खाना बनाया और फिर रसोई को बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद घर में बदबू फैलने लगी। जब रसोई खोली गई तो देखा कि फ्रिज से आग की लपटें उठ रही थीं। स्थिति को संभालते हुए परिवार ने तुरंत फ्रिज का तार काट दिया, जिससे आग ज्यादा न फैले। इसके बावजूद रसोई की तीन पट्टियां और किवाड़ जल कर टूट गए। रसोई में दो भरे हुए गैस सिलेंडर भी रखे थे, लेकिन वे आग की चपेट में नहीं आए। अगर सिलेंडर में आग लग जाती, तो यह बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की। उनकी तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर