अलवर। करणी माता के पैदल दर्शन करने जा रही महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला को बाइक ने टक्कर मारी। हादसा अलवर शहर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में हुआ। घाट गांव निवासी अमर सिंह गुर्जर की पत्नी मिश्रो देवी (60) पड़ोसी महिलाओं के साथ अलवर करणी माता मंदिर पर दर्शन करने गई थी। वापस लौटते समय जयपोल के पास तेज गति से एक बाइक सवार युवक ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। वहीं विजय मंदिर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा।

लेटेस्ट न्यूज़
Exploring ETF Opportunities
September 17, 2025
3:56 am
Defensive vs Cyclical Stocks
September 17, 2025
3:29 am
Understanding Indicators
September 17, 2025
3:26 am
Diversifying Across Borders
September 17, 2025
3:21 am

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत : करणी माता दर्शन करने पैदल जा रही थी, मौके पर ही तोड़ा दम


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान