Explore

Search

March 11, 2026 6:13 pm


ट्रक से 1000 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : कीमत 1.80 करोड़; ड्राइवर गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टोलरेंस अभियान’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीलीबंगा पुलिस ने भारतमाला रोड से एक ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 1.80 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक मन अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर राजकंवर और वृत्ताधिकारी रावतसर हंसराज बैरवा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पीलीबंगा थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक नंबर RJ-19-GH-5183 को जांच के लिए रोका।

ट्रक से पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांड की कुल 1000 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। इनमें रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग, बैगपाइपर, रशियन नाइट्स, ओल्ड स्पीच, ब्लू डायमंड, जी-7, 999 पावर स्टार और ट्यूबर्ग स्ट्रॉन्ग बीयर शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक चालक हसन खान (26) को गिरफ्तार किया है। वह जैसलमेर जिले के भनियाणा थाना क्षेत्र के हयातपुरा गांव का रहने वाला है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर