Explore

Search

February 9, 2026 10:41 pm


राजस्थान पुलिस का 76वां स्थापना दिवस मनाया : रक्तदान शिविर में जवानों और अधिकारियों ने किया ब्लड डोनेट

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का अजमेर रेंज आईजी ओम प्रकाश और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। शिविर में पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने भाग लिया और सभी को रक्तदान करने की अपील की। एएसपी रविन्द्र यादव ने बताया कि राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान का शिविर का आयोजन पुलिस लाइन हॉल में किया गया। जिसमें भीलवाड़ा के ग्रामीण व सिटी क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंचे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर