जयपुर। जिले की सांगानेर खुली जेल से एक बार फिर दो कैदियों के भागने का मामला सामने आया है। फरार कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। काउंटिंग करने पर जेल प्रशासन को कैदियों के फरार होने का पता चला। मालपुरा गेट थाने में जेल प्रशासन की ओर से फरार कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि डॉ. संपूर्णानंद बंदी खुला शिविर के जेल प्रहरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फरार कैदी सद्दाम और मोहनलाल हैं। वह सांगानेर खुली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। दण्डित बंदी सद्दाम और मोहन लाल बुधवार शाम रोलकॉल के समय मौजूद नहीं थे। दोनों कैदियों को उसके आवास और आस-पास तलाश किया, लेकिन वह गायब मिले। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ मिला। दण्डित बंदी के फरार होने की सूचना जेल अफसरों को दी गई। जेल प्रशासन की ओर से मालपुरा गेट थाने में फरार कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
5 Simple Techniques For mass copy gl accounts sap
February 9, 2026
8:52 pm
Healthcare Logistics Faces New Challenges In 2012
February 9, 2026
8:50 pm
Health Insurance Policy Compared
February 9, 2026
8:48 pm

ओपन जेल से दो कैदी फरार : काउंटिंग करने पर चला पता, आजीवन कारावास की काट रहे थे सजा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

