प्रतापगढ़। जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 अप्रैल की रात की है। पीड़िता के परिजनों ने 12 अप्रैल को थाना धमोतर में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग लड़की घर से चली गई है। रिश्तेदारों और आस-पास तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने नाबालिग को ढूंढ निकाला। पूछताछ में लड़की ने बताया कि सुहागपुरा थाना क्षेत्र के छोटामांगया गांव के रहने वाले नारायणलाल मीणा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी नारायणलाल (19 ) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और वृताधिकारी छोटीसादड़ी गोपाललाल हिंडोनिया के मार्गदर्शन में थानाधिकारी धमोतर घीसूलाल की अगुवाई में की गई।

लेटेस्ट न्यूज़
The Appeal of Thematic Equities
September 17, 2025
2:52 am
Value Investing Explained
September 17, 2025
2:26 am
Investing for the Future
September 17, 2025
2:15 am
From S&P 500 to Global Markets
September 17, 2025
2:13 am
नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला : 19 साल के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में जुर्म कबूला


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान