करौली। जिले में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ दायर आरोप पत्र का विरोध किया। ब्लॉक कांग्रेस करौली देहात के अध्यक्ष राम दयाल मीना के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का कहना है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना संविधान और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। प्रदर्शन में जग मोहन मीना, पूर्व उप प्रधान बिहारी मीना, पूर्व सरपंच हरी लाल जाटव और जिला परिषद सदस्य देवी सिंह मीना समेत कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष द्वारका माली, पूर्व पार्षद मजीद खान और कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ‘सत्यमेव जयते’ के नारे लगाए। उन्होंने इस कार्रवाई को राज्य प्रायोजित राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे देश की लोकतांत्रिक की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
Live Casino Bonus Offers | Top UK Live Casinos with Best Bonuses
February 8, 2026
6:40 pm
Приложение казино cryptoboss casino на Андроид: комфорт игры
February 8, 2026
6:33 pm
Peru’s Kuczynski takes federal agency with a vow to oppose inequality
February 8, 2026
6:33 pm
What is Ava Lauren best known for?
February 8, 2026
6:33 pm

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का विरोध : केंद्र सरकार पर कानून के दुरुपयोग का आरोप, सत्यमेव जयते के लगाए नारे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

