कोटा। शहर की नांता थाना पुलिस में नाबालिग से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 25 साल का आरोपी मूलरूप से बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र का रहने वाला है।उसके खिलाफ पहले से 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। नांता थाना SHO नवल किशोर शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता ने नांता थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था वो करीब डेढ़ साल पहले उसके ताऊजी के लड़के की शादी में गई थी। जहां उसकी जान पहचान 25 साल की युवक से हुई। युवक ने उससे फोन पर बात करने को कहा। फोन नहीं करने पर उसने घर नम्बर पर फोन करना शुरू किया।
अगस्त 2024 में की रात को आरोपी हमारे घर पर आया। और उसे छत पर ले गया। जहां उसने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं इसलिए तुमसे मिलने आया हूं। फिर जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर अच्छा नहीं होने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपी बार-बार फोन करके मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर सारी बात मैंने अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद माता-पिता के साथ आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अंता जिला बारां से गिरफ्तार किया। जिसे आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया है।