बूंदी। पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 120 टन अवैध बजरी जब्त की। साथ ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के निरीक्षण में थाना सदर पुलिस ने विशेष टीम बनाई। थानाधिकारी रमेश चंद आर्य के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कुम्भा स्टेडियम के पास से एक बिना नंबर की महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। इसमें बनास नदी से निकाली गई बजरी भरी थी। पुलिस ने महावीर कॉलोनी निवासी जिहान (19) पुत्र जाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया। बजरी के स्टॉक कुम्भा स्टेडियम, नैनवां रोड और छत्रपुरा स्थित संस्कृत स्कूल के पास से जब्त किए गए। माइनिंग विभाग की मदद से कार्रवाई की गई। अवैध खनन का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा करा दिया गया। कार्रवाई में थानाधिकारी रमेश चंद आर्य के साथ सत्यनारायण, केदार सिंह, राधेश्याम, पांचाराम, कृष्ण कुमार, नेतराम, हरिशंकर और ड्राइवर राजेन्द्र की टीम शामिल रही।

लेटेस्ट न्यूज़
How Usually Should You Visit the Dentist and Why It Matters
March 10, 2026
11:12 pm
Math Tuition: Building Critical Thinking for the AI Age– Don’t Say Bojio Lah!
March 10, 2026
11:09 pm
Buy iPhone 17 Pro Max With Bitcoin: Why Apple’s Best iPhone Deserves the Best Payment Method
March 10, 2026
11:09 pm
Investing in Gold and Silver: A Case Study on Rosland Capital’s IRA Services
March 10, 2026
11:03 pm

120 टन अवैध बजरी जब्त; ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत एक आरोपी गिरफ्तार, माइनिंग विभाग और पुलिस ने की कार्रवाई
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

