जयपुर। जिले के मुहाना थाना क्षेत्र में चोरों ने 2 भाइयों के घरों को निशाना बनाकर 30 लाख रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय दोनों घरों में परिवार के सदस्य हॉल में सो रहे थे। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और सीधे उन्हीं कमरों में पहुंचे, जहां गहने-कैश रखे थे। मुहाना थाना पुलिस के अनुसार, कल्याणपुरा मुहाना निवासी मोहन लाल के मकान से चोर 5 लाख रुपए के गहने और 85 हजार रुपए नकद ले गए। वहीं उनके भाई के घर से 22 लाख रुपए के गहने और 2.50 लाख रुपए नकद चुरा लिए। सोमवार रात को हुई वारदात का पता मंगलवार सुबह जागने पर चला। पुलिस का मानना है कि दोनों मकानों में चोरी से पहले रेकी की गई है। चोरों ने सटीक जानकारी के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित भाइयों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
How to View CPGZ Files on Any Platform with FileMagic
March 9, 2026
7:15 pm
Math Tuition for Sec 4: Preparing Your Child for an AI-Driven Future
March 9, 2026
7:15 pm

2 भाइयों के घरों से 30 लाख की चोरी; खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, गहने-कैश लेकर फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

