अजमेर। चेन स्नेचिंग की वारदात के मामले में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर सेंट्रल जेल से गिरफ्तार किया है। अजमेर के क्लॉक टावर थाना पुलिस ने 5 महीने पहले केसरगंज में हुई वारदात में दोनों को पकड़ा है। थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- आरोपी रोशन कुमार (27) पुत्र मोहनलाल लुहारवाली निवासी संजय नगर, अम्बा बस्ती, गंज , नितेश उर्फ सोन्टी (24) पुत्र सज्जन सिंह निवासी गली आजाद नगर कोटड़ा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों शातिर बदमाश हैं। दोनों वर्तमान में अन्य वारदात में गिरफ्तार होकर सेंट्रल जेल में बंद थे। उनके ओर से पूर्व में 27 नवम्बर 2024 को केसरगंज में वारदात करना सामने आने पर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। दोनों से वारदात के संबंध में पूछताछ कर लूटी गई सोने की चेन बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में 27 नवम्बर को वीर तेजाजी नगर गली-6 दौराई निवासी यशिका वासवानी (25) पुत्री राजेन्द्र वासवानी ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि वह केसरगंज बाजार में खरीददारी करने के लिए आई थी। वह जब स्कूटी पर केसरगंज सब्जी मंडी के पास से पिता के साथ जा रही थी। पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाश ने अचानक उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन को तोड़ लिया और भाग गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

लेटेस्ट न्यूज़
A Parent’s Guide to Math Tuition for Sec 1: Thriving in an AI World
March 10, 2026
2:53 pm
How to View GZA Files on Any Platform with FileMagic
March 10, 2026
2:53 pm
Buy iPhone 17 Pro Max With Bitcoin: Why Apple’s Best iPhone Deserves the Best Payment Method
March 10, 2026
2:49 pm

चेन स्नेचिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार; पांच महीने पहले चेन तोड़कर भागे थे, प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

