सीकर। जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद बिहार भागने की फिराक में था। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल ने बताया- 21 अप्रैल को नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया-20 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे बाजोर पुलिया के पास से मनोज कुमार निवासी रलावता नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर पर ले गया और रेप किया। आरोपी ने मुकदमा नहीं करने की धमकी दी और कहा कि यदि मुकदमा दर्ज करवाया तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद नाबालिग लड़की बुरी तरह से डरी हुई थी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अब बिहार भागने की फिराक में है। ऐसे में पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सोर्सेज के जरिए आरोपी का पता लगाकर उसे ट्रेन में सफर करते हुए हिंडौन सिटी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में हेड कॉन्स्टेबल दयाल और पवन, कॉन्स्टेबल हरिसिंह,विष्णु,हंसराज,जयसिंह,विकास, साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल महेश और डीएसटी टीम के अंकुश की अहम भूमिका रही।

लेटेस्ट न्यूज़
Up In Arms About Vape Skills Zamusic?
March 30, 2026
12:11 am
Unleash Your Style: The Ultimate Guide to Men’s Chain Necklaces
March 30, 2026
12:10 am
Onsen Beginner’s Maneuver to Asian country raging springs
March 30, 2026
12:10 am
My Perfect Vision: How the brand Net Changed My Prescription Glasses Game
March 30, 2026
12:09 am

रेप का आरोपी बिहार भागने वाला था, पुलिस ने पकड़ा; हिंडौन सिटी स्टेशन से किया गिरफ्तार, पीड़िता को धमकाकर भागा था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

