Explore

Search

February 10, 2026 10:27 am


लेटेस्ट न्यूज़

दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर; केबिन में फंसाड्राइवर, मौके पर जुटी भीड़ ड्राइवर को केबिन से निकालने में जुटी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। स्टेट हाईवे मोड़ पर दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर हुई है। हादसे में दोनों ट्रकों के केबिन डैमेज हो गए और एक ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंसा है।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई ओर वे ड्राइवर को केबिन से निकालने में लगे। मामला भीलवाड़ा के बनेड़ा थाना क्षेत्र के मानपुरा मोड़ का है। यहां दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर हुई है। एक ट्रक बनेड़ा से भीलवाड़ा की ओर जा रहा था, दूसरा ट्रक बनेड़ा की ओर जा रहा था।भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का ड्राइवर अंदर फंस गया और गंभीर घायल हो गया। मौके पर जमा भीड़ द्वारा फंसे हुए ट्रक ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलने पर बनेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि इस विकट मानपुर मोड पर पहले भी कई बार जानलेवा ऐक्सिडेंट हो चुके हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर