श्रीगंगानगर। जिले के सादुलशहर कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक कार चालक की खतरनाक हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। एक युवक बाजार से निकल रही कार को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन ड्राइवर कार को रोकने के बजाये युवक को बोनट पर लटकाए हुए ही करीब 100 मीटर तक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा देता है। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। लोगों ने थोड़ी दूरी पर कार को रोक लिया। इसके बाद कार सवार महिलाओं और कुछ लोगों के बीच तीखी कहासुनी हुई। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सादुलशहर थाना पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि, ASI रामप्रताप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान की जा रही है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
How big is online gaming?
March 11, 2026
1:36 pm
How to View HPK Files on Any Platform with FileMagic
March 11, 2026
1:34 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 11, 2026
1:34 pm
How to Build a Skincare Routine Based on Your Skin Type
March 11, 2026
1:34 pm

युवक को बोनेट पर लेकर 100 मीटर दौड़ी कार, गाड़ी रुकवाने वाला बाल-बाल बचा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

