आसींद। भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने आज अंतराष्ट्रीय तीर्थ स्थल मालासेरी डूंगरी पर भगवान देवनारायण के दर्शन कर देव दरबार का आशीर्वाद लिया। पुजारी देवकरण पोसवाल द्वारा जिला कलेक्टर का देव दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया एंव मालासेरी डूँगरी के सम्पूर्ण इतिहास के बारे में बताया। जिला कलेक्टर ने मालासेरी डूँगरी पर प्रसाद योजना के स्वीकृत मंदिर विकास कार्य पर चर्चा की जल्द ही कार्य को गति प्रदान करने के लिए कहा ऒर जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। इस मौके पर वर्तमान पुजारी देवकरण पोसवाल, पुजारी श्याम लाल पोसवाल,आसींद उपखंड अधिकारी भरतराज गुर्जर,आसींद तहसीलदार जयसिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
How to Keep Bitcoin Safe
August 28, 2025
3:52 pm
From Bitcoin to DeFi Ecosystems
August 28, 2025
3:43 pm
BTC and the DeFi Revolution
August 28, 2025
2:55 pm
जावदा गांव में चौदह वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
August 27, 2025
5:43 pm

कलेक्टर साहब ने किये मालासेरी डूंगरी भगवान देवनारायण के दर्शन


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान