सिरोही। स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के नितोड़ा गांव में एक झोलाछाप ने क्लिनिक में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के शांतिपुर निवासी रत्न घोष के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह और रामनाथ सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रत्न घोष पिछले 20 वर्षों से गांव में रह रहे थे। वह अपने क्लिनिक में मरीजों का इलाज करते थे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्वरूपगंज सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
My Journey to Clear Vision: Finding the Perfect Designer Reading Glasses
March 19, 2026
11:08 am
Le Rareté du Gourmette Liberty: Un Supplémentaire Indémodable
March 19, 2026
11:06 am
Regards Plenty of relevant advice
March 19, 2026
11:02 am
Avoid My Aviator Glasses Blunders: A Buyer’s Guide
March 19, 2026
11:02 am

झोलाछाप ने क्लीनिक में किया सुसाइड, 20 साल से नितोड़ा गांव में कर रहा था मरीजों का इलाज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

