भरतपुर। जिले के रूपवास थाना इलाके में चोरों ने एक साथ 3 मकानों को अपना निशाना बनाया। चोर घरों से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। तीनों परिवार के लोग रात में घर में सो रहे थे। जब तीनों परिवार के लोग सुबह सो कर उठे तो, उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ मिला। जिसके बाद उन्हें चोरी की घटना का पता लगा। घटना जहान नगर इलाके हीरा का नगला की है। चोरों ने गांव के जसवंत सिंह, संजय सिंह और शेर सिंह के घरों को निशाना बनाया। तीनों लोग अपने परिवार के साथ घर में ही सो रहे थे। तीनों मकानों जो कमरे सूने पड़े थे चोर उन कमरों में घुसे और वहां रखे गोदरेज की अलमारी, संदूक के ताले तोड़े जिसमें रखे सोने चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। परिवार के लोगों को घटना का पता नहीं लगा। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो, उन्हें कमरों का सामान बिखरा हुआ मिला। जिसके बाद उन्हें घटना का पता लगा और, पुलिस को घटना की सूचना दी। जसवंत सिंह के घर से 4 चांदी की कौधनी, 8 जोड़ी चांदी के बिछिया, 3 जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने की अंगूठी 15,000 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई है। संजय सिंह के घर से सोने की चैन और अंगूठी, सोने का टीका, चांदी की पायल और 14 जोड़ी चांदी के बिछिया चोरी हुए हैं। शेर सिंह के घर से सिर्फ 15 हजार की नकदी चोरी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Importance of Taking Care of Your Mental Health: A Personal Journey
February 21, 2026
6:49 am
Find out how to Lose More Quick Slots Subnautica In Seven Days
February 21, 2026
6:47 am
Approaching Low-Stake Gaming Platforms Strategically
February 21, 2026
6:43 am
Strategic Approach to Low-Stake Gaming Platforms
February 21, 2026
6:42 am

चोरों ने एक साथ 3 मकानों को बनाया निशाना; लाखों के गहने और नकदी चोरी, परिवार को सुबह घटना का पता लगा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

