हनुमानगढ़। जिले में प्रेमी ने अपनी प्रेग्नेंट प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद प्रेमी ने खुद भी फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। मामला संगरिया थाना इलाके के ढाबां गांव का है। संगरिया सीओ करण सिंह ने बताया कि राजू सिंह (50) अपने घर में सुमन (25) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। सुबह 8 बजे तक दोनों जब घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी ने उसके घर पर जाकर देखा। जहां फर्श पर सुमन का शव नग्न अवस्था में पड़ा था और राजू सिंह फंदे से लटका पड़ा था। सीओ करण सिंह ने बताया कि राजू सिंह की 15 साल पहले शादी हुई थी। बाद में पत्नी से मनमुटाव होने के बाद तलाक दे दिया था। राजू सिंह का पहली पत्नी से एक लड़का है, जो पत्नी से तलाक के बाद से ननिहाल में ही रहता था। सीओ करण सिंह ने बताया कि सुमन की 10 साल पहले भगतपुरा निवासी कर्मजीत सिंह से शादी हुई थी। उसके दो लड़के भी हैं। उसके बाद सुमन अपने पति का साथ छोड़कर राजू सिंह के पास रहने के लिए आ गई। सुमन गर्भवती भी थी। सीओ करण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को संगरिया अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Nice info | Nicely done
March 19, 2026
9:35 am
La vogue graduelle certains menotte Liberty
March 19, 2026
9:35 am
Multifocus Reading Glasses: Your Honest FAQ Guide Answered
March 19, 2026
9:34 am
Instant Solutions To Axial Flow Fan In Step by Step Detail
March 19, 2026
9:34 am

प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी फंदे से लटका; लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, दोनों का हो चुका था तलाक
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

