बाड़मेर। मोटर रिवाइंडिंग का काम करने वाले युवक ने गैरेज में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना कस्बे 4-5 मई की रात की है। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और बॉडी को नीचे उताकर हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार धोरीमन्ना सूरते की बेरी निवासी खीयाराम (24) पुत्र लाधुराम धोरीमन्ना कस्बे में मोटर रिवाइंडिंग गैरेज में मिस्त्री का काम करता था। रविवार रात को खीयाराम वहीं पर सो गया। सुबह जब आसपास के लोगों ने गैरेज का गेट खुला देखा तो पुलिस व आसपास के लोगों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। परिजनों के आने के बाद बॉडी को नीचे उतारा गया। वहां से धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। एएसआई छैलसिंह ने बताया कि मृतक के भाई दूदाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मृतक अविवाहित है।

लेटेस्ट न्यूज़
E-Learning Company
March 12, 2026
3:41 pm
Bitcoin Wallet Guide | Setup, Backup, Recovery, and Troubleshooting
March 12, 2026
3:33 pm
Can Sex Sell Meilleur Casino En Ligne?
March 12, 2026
3:33 pm

मोटर रिवाइंडिंग गैरेज में युवक ने किया सुसाइड, पुलिस जुटी आत्महत्या के कारणों का खुलासा करने में
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

