अजमेर। जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में होटल के बाहर खड़े केमिकल से भरे टैंकर में आग के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि टैंकर से तेल चोरी के दौरान आग लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अर्जुनपुरा चौराहा स्थित चोयल फैक्ट्री के सामने होटल के बाहर सोमवार दोपहर को एक टैंकर में आग लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को बुलाया गया। 4 से ज्यादा फायर बिग्रेड की गाड़ियों और पानी के टैंकर से आग को समय रहते बुझा लिया गया। इससे पहले आस-पास के एरिया को खाली करवाया गया। वहीं आग लगते ही टैंकर का ड्राइवर भाग गया था। कुछ ही देर में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सीओ (अजमेर ग्रामीण) रामचंद्र चौधरी ने बताया कि टैंकर में सराधना एचपीसीएल से झालावाड़ के लिए 10-10 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल भरा गया था। नसीराबाद निवासी ड्राइवर रणजीत सिंह टैंकर चला रहा था। दोपहर 3:45 बजे लगी आग पर 4:30 बजे तक काबू पा लिया गया। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है, लेकिन आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को शक है कि तेल चोरी करते हुए आग लगी। ऐसे में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Diyarbakır Ofis Escort Bayan
March 11, 2026
11:35 pm
Diyarbakır Üniversiteli Bayan Escort Nisan
March 11, 2026
11:33 pm
Real-Life Use Cases for DRT Files and FileViewPro
March 11, 2026
11:32 pm
Ночная смена, вред, как уменьшить последствия работы в ночную смену
March 11, 2026
11:31 pm

हाईवे पर होटल के बाहर खड़े केमिकल से भरे टैंकर में लगी थी आग, मामला दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

