धौलपुर। जिले के मनियां थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बरैठा चौकी के पास खम्भा नंबर 1313 पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मां-बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान झंगा देवी (40) और उसके बेटे अरविंद (19) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के ढकनिया गांव के रहने वाले थे। झंगा देवी रेलवे ठेकेदार के लिए मरम्मत का काम कर रही थी। इसी दौरान वहां से एक मालगाड़ी गुजरी और झंगा देवी उसकी चपेट में आ गई। मनियां थाने के एएसआई राजेश सिंह के अनुसार अरविंद अपनी मां के पास खड़ा था। मां को ट्रेन की चपेट में आते देख वह उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को मनियां अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

लेटेस्ट न्यूज़
When was Peninsula Daily News created?
March 12, 2026
5:39 pm
What is the definition of world news?
March 12, 2026
5:39 pm
The Ultimate Guide to Discerning escorts in dubai
March 12, 2026
5:36 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 12, 2026
5:36 pm

मालगाड़ी की चपेट में आए मां-बेटे की मौत, रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान हादसा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

