Explore

Search

July 6, 2025 10:43 pm


बुजुर्ग को घर से बाहर निकाल लाठियों से पीटा; शादी समारोह में अफीम की मनुहार की पुलिस से शिकायत करने पर मारपीट, हॉस्पिटल में भर्ती

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में एक बुजुर्ग पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, उसे बुरी तरह पीटा। घायल बुजुर्ग का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने गांव में एक शादी समारोह में अफीम की मनुहार किए जाने की शिकायत पुलिस-प्रशासन को दी थी। इससे नाराज लोगों ने शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद बुजुर्ग को घर जाकर पीटा। जिससे वह घायल हो गया और उपचार के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती घायल बुजुर्ग 62 चिमनाराम पुत्र स्वरूपराम ने बताया कि वह सिरियारी थाना क्षेत्र के बेरा निम्बड़िया (चेलावास) गांव में रहता है। 11 अप्रैल को गांव में शादी हुई। जिसमें अफीम की मनुहार हुई। इसकी जानकारी उसने पुलिस-प्रशासन को दी। इससे नाराज होकर उसके परिवार के लोगों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और घर से बाहर निकालकर लाठियों से पीटा। जिससे वह घायल हो गया। अपने साथ हुई घटना को लेकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर