बीकानेर। जिले में 7 साल की बच्ची की नाबालिग लड़के ने रेप के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन कर लिया। लड़के के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो मिले हैं। वहीं दक्षिण की कई फिल्में भी मोबाइल में मिली है। आरोपी लड़का कई सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी पोर्न वीडियो देखता था, जिसमें अश्लील वीडियो लाइक किए गए हैं। डीएसपी संग्राम सिंह ने बताया- कोलायत में सोमवार रात बच्ची घर के पीछे शौच करने गई थी। उसे छत पर खड़े लड़के ने देख लिया था। लड़का नीचे उतरकर पड़ोसी के घर पर पहुंच गया। वहां बच्ची को जबरन दबोचकर जबरदस्ती की। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो एक प्लास्टिक उसके मुंह में डाल दिया। बच्ची के मुंह और नाक दोनों प्लास्टिक से कसकर बांध दिए। इसके बाद रेप किया। लड़की के बेहोश होने पर उसे एक फंदे पर लटकाकर अपने घर चला गया। रात को उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची को फंदे पर लटकते देखा। उसने सूचना घरवालों को दी। मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद एफएसएल की टीम को बुलाया। जहां बच्ची की लाश लटक रही थी। उसके पास ही पुलिस को कुछ फुट प्रिंट मिले। ये फुट प्रिंट आगे जाकर एक घर में पहुंचे। पुलिस ने इसी घर में पूछताछ शुरू की तो एक नाबालिग लड़का मिला। लड़के से सख्ती से पूछताछ करने पर सारा राज खुल गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Mersinin En İyi Eskort Kızları: Mersin Escort Servisi
March 14, 2026
9:16 am
5 Simple Statements About tamil mass dialogue copy paste Explained
March 14, 2026
9:13 am

7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, नाबालिग लड़के ने मुंह-नाक प्लास्टिक से बांध दिए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

