कोटा। जिले में गैंगस्टर शिवराज सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। मंदिर की जमीन पर पार्टनरशिप और पुजारी को धमकाने के मामले में पुलिस ने 5 मई की रात उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 5 दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड दिया। कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि शिवराज सिंह समेत 8 मुल्जिमों को कोर्ट में पेश किया गया। कल शाम तस्दीक के दौरान गैंगस्टर के घर से दो गन, 72 जिंदा कारतूस, एक बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर कार और 7 लाख से अधिक नकद राशि बरामद हुई। इन बरामदगी की जांच के लिए रिमांड की मांग की गई है। मामले में नया मोड़ तब आया जब शिनाख्त परेड के दौरान हाडौती में खून बहाने की धमकी का एक नया मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले को भी दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Yuoto Vape – The Best Disposable E-Cigarette
March 15, 2026
2:16 pm
Discover the Most Stunning dubai escort For a Night Out
March 15, 2026
2:16 pm
Fashionable Uniform: Creating Communication and Identification for Your Performance Group
March 15, 2026
2:08 pm

गैंगस्टर शिवराज 3 दिन के रिमांड पर; घर से मिले दो गन, 72 कारतूस और बुलेट प्रूफ कार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

