शाहपुरा। जिला मुख्यालय के आलोक सेन्ट्रल स्कूल में स्कूली परीक्षा परिणाम और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संचिना कला मंच के अध्यक्ष राम प्रसाद पारीक थे। स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को स्कोर कार्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया एवं समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में स्कूल के उपप्रधानाचार्य उषा व्यास, दुर्गा लाल धाकड़, रेणु जांगिड़, आशुतोष जीनगर, विष्णु जांगिड़, फरजाना बानों, दिव्या श्रीवास्तव, रितु देराश्री, सपना पांचाल, सुषमा सेन,अंन्जू गुर्जर, सायना सिलावट,स्नेहा सेन,राजकुमारी धाबाई,सुनिता खारोल,माया गुर्जर,स्वप्ना गुर्जर,सुमन यादव,किरण जांगिड़, महेश गुर्जर, धीरेन्द्र पांचाल, अविनाश प्रजापत, मुकेश साहू, देवकिशन कोली,करण वर्मा कार्यक्रम में आदि शिक्षक उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़
“JC2 Math Tuition: The Key to Acing A-Levels”
March 9, 2026
5:47 pm
We Tried 789Win Casino So You Don’t Have To
March 9, 2026
5:47 pm
8 Fb Pages To Follow About Bill Payment
March 9, 2026
5:46 pm

आलोक सेन्ट्रल स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

