बूंदी। जिले के लाखेरी में एसीसी कालोनी के पास रविवार रात को दो लेपर्ड दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। रात साढ़े आठ बजे संडाल नाले के पास दो लेपर्ड देखे गए। इसके बाद एक लेपर्ड के कॉलोनी में प्रवेश की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लाखेरी पुलिस और इंदरगढ़ से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लाखेरी एसएचओ सुभाष शर्मा ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। वन विभाग की टीम रात भर लेपर्ड की तलाश करती रही। क्षेत्र में लेपर्ड का आना-जाना आम बात है। मेगा हाईवे के पार सेडुपा बालाजी और हजरत सालार गाजी बाबा के आसपास अक्सर लेपर्ड का मूवमेंट देखा जाता है। हाईवे के दूसरी ओर खेत और एसीसी कॉलोनी स्थित है। लेपर्ड रात के समय खेतों और कॉलोनी के क्षेत्र में कई बार आ चुके हैं। सुरक्षा को देखते हुए कॉलोनी में स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वन विभाग और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़
This Is Vegas Casino
February 9, 2026
12:31 am
Alles über Spinmama login und exklusive Bonusangebote
February 9, 2026
12:16 am
Answers about Hannah Montana
February 9, 2026
12:11 am
Coody in USA — Official distributor in USA & Canada
February 9, 2026
12:08 am

लाखेरी में दो लेपर्ड का मूवमेंट, स्कूल बंद; वन विभाग कर रहा तलाश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

