कोटा। शहर की रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने शातिर बाइक चोर को पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर चोरी की 2 मोटर साइकिल बरामद की है। आरोपी सोनू उर्फ दीपक (26) पुराने थाने के पीछे, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, विज्ञान नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग स्थान में आठ मामले दर्ज हैं। रेलवे कॉलोनी थाना सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया- आरोपी ने 26 अप्रैल की शाम को अंडरपास के WD रेलवे ऑफिस के खड़ी रेलवे कर्मचारी की बाइक चुराई थी। फरियादी जगमोहन मीणा ने 10 मई को चोरी की शिकायत थाने में दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। नाकाबंदी के दौरान आरोपी 11 मई को रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के सामने घूमता नजर आया। जिसे थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की निशान देही चोरी की 2 बाइक (एमपी नम्बरी व कोटा नम्बरी) बरामद की।

लेटेस्ट न्यूज़
Live Casino Bonus Offers | Top UK Live Casinos with Best Bonuses
February 8, 2026
6:40 pm
Приложение казино cryptoboss casino на Андроид: комфорт игры
February 8, 2026
6:33 pm
Peru’s Kuczynski takes federal agency with a vow to oppose inequality
February 8, 2026
6:33 pm
What is Ava Lauren best known for?
February 8, 2026
6:33 pm

चोरी की गाड़ी में घूम रहा बदमाश पकड़ा गया; शहर के थानों में मामले दर्ज, 2 बाइक बरामद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

