कोटा। जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने स्कूल में सेंध लगाई है। अज्ञात बदमाश राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल मोतीकुआं से कंप्यूटर लैब से कंप्यूटर मॉनिटर, सीपीयू ,माउस,पेन ड्राइव, की बोर्ड चोरी कर ले गए। वारदात लैब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना शनिवार रात की है। प्रिंसिपल ने रविवार को चोरी की शिकायत थाने में दी है। स्कूल प्रिंसिपल हेमलता ने बताया- अज्ञात चोरों ने स्कूल की कंप्यूटर लैब को निशाना बनाया है। चोरों ने स्कूल की कंप्यूटर लैब,कक्षा कक्ष का दरवाजा काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोर लैब से 6 कंप्यूटर मॉनिटर, 6 सीपीयू , 5 माउस, एक 128 जीबी का पेन ड्राइव,5 की बोर्ड चोरी करके ले गए। अगले दिन ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। स्कूल आकर देखा तो कंप्यूटर लैब सहित कक्षा कक्ष के दरवाजे टूटे मिले। लैब व कक्षा कक्षों से सामान चोरी मिले। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
My Eyewear Upgrade Journey: From Cheap Shades to Premium Cinily Co Uk Frames
March 17, 2026
3:25 pm
5 Myths About chain necklace for men silver That Cost Me $200
March 17, 2026
3:25 pm
UK’s Finest E-Cigarettes, E-Liquids, Vape Kits And Vaping Equipment
March 17, 2026
3:24 pm
15 Finest Blog Sites to Comply with Concerning trendy yet helpful shoes
March 17, 2026
3:23 pm

सरकारी स्कूल की लैब से चोरी; कंप्यूटर मॉनिटर, सीपीयू और की बोर्ड चुराकर ले गए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

