अलवर। जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जावली में आपसी कहासुनी को लेकर युवक ने फायरिंग कर दी। जिससे महिला के पैर में गोली लगी। वहीं उसका बेटा भी घायल हुआ है। लक्ष्मणगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल भम्बल ने बताया- सोमवार दोपहर को आपसी कहासुनी के चलते दो पक्षों में फायरिंग होने की सूचना मिली थी। घायल हेमा शर्मा और हिमांशु शर्मा ने बताया कि उनके गांव के राजू मीणा ने फायरिंग की है। मामला ये था कि वह ट्रैक्टर की टॉपलिंग लेकर गया था। जब वापस देने आया तो उसने घर पर किसी परिचित को थप्पड़ मार दिया। इस बात पर बहस हो गई। उसके बाद वह दुबारा आया। अवैध हथियार से फायरिंग करने लगा। जिससे मां के पैर में गोली लगी। वहीं हिमांशु भी घायल हुआ है। गोली लगने की पुष्टि पुलिस ने भी की है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच में लगी है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Beautiful time
March 13, 2026
5:00 pm
Spinmama Casino 2026: Szczegółowy test platformy i najlepsze kody promocyjne
March 13, 2026
4:59 pm
The Birth of Alternative Vape 3000
March 13, 2026
4:58 pm
What Type of File Is 123 and How FileViewPro Helps
March 13, 2026
4:58 pm

मामूली बात पर कर दी फायरिंग; पुलिस बोलीं-महिला के पैर में गोली लगी, जिला अस्पताल में भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

