जयपुर। जिले में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने के लिए प्रपोज किया। शादी करने का झांसा देकर देहशोषण किया। धोखा देकर लाखों रुपए के गहने-कैश ऐंठ लिए। करणी विहार थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (करणी विहार) महावीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- नई दिल्ली निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। दोस्ती कर बातचीत कर अपने प्रेम जाल में फांस लिया। आरोप है कि धोखे से मिलने के बहाने आरोपी ने उसे बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया। शादी करने का झांसा देकर उसका देहशोषण करने लगा। देहशोषण के दौरान धोखा देकर सोने के गहने और करीब 1 लाख रुपए ऐंठ लिए। दबाव बनाने पर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दी। करणी विहार थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण में अनियमितताओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
January 16, 2026
5:56 pm
Is There An Exit Strategy In Healthcare Set Up?
January 12, 2026
9:37 pm
View And Edit JSB Documents Instantly With FileViewPro
January 11, 2026
11:24 pm
Полотенца из рогожки от Наталья Текстиль
January 11, 2026
11:23 pm

बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप; विरोध पर शादी के लिए किया प्रपोज, धोखा देकर ऐंठे गहने-कैश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
