डूंगरपुर। जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के गडापट्टापीठ गांव में एक नाबालिग ने सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान असीना के रूप में हुई है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना मंगलवार सुबह की है। असीना का शव उसके घर के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। सोमवार शाम को उसका अपने भाई से झगड़ा हुआ था। असीना ने इस बारे में अपने पिता आशीष कटारा को फोन पर बताया था। आशीष कटारा और उनकी पत्नी गुजरात में मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे घर पर रहते थे। झगड़े की जानकारी मिलने पर पिता ने फोन पर दोनों बच्चों को डांटा था। उन्होंने वापस आकर मामला सुलझाने की बात कही थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। माता-पिता भी गुजरात से तुरंत घर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा। शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Преимущества ставок в криптобукмекерах — анонимность и скорость выплат
February 9, 2026
2:13 am
Vše podstatné pro Spinmama Login: Akce a názory
February 9, 2026
2:06 am
Wie ich aktuell wette und worauf ich wert lege
February 9, 2026
2:04 am
Where was Bokep originated from?
February 9, 2026
1:58 am

नाबालिग ने पेड़ पर फंदा लगाकर किया सुसाइड, भाई के साथ हुआ था झगड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

