सीकर। सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर मकान से सोने-चांदी के जेवरात व कैश चोरी कर भाग गए। पड़ोसियों ने वारदात की सूचना मकान मालिक को दी। घटना सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में मदनलाल (41) निवासी बाज्यावास, दांतारामगढ़ (सीकर) ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सीकर में खेती करता है और बाज्यावास गांव में उसका पुश्तैनी मकान है। करीब 15 दिन पहले वह अपने मकान की सार-संभाल करके मकान को ताले लगाकर सीकर चला गया था। इसके बाद पड़ोसियों ने देर शाम को सूचना दी कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना के बाद मकान मालिक अपने गांव पहुंचा। गांव पहुंचने के बाद मकान मालिक ने देखा कि मकान के अंदर बाहर के ताले टूटे हुए थे और मकान से चोरी हो चुकी थी। मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान के ताले तोड़कर 3 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व अलमारी में रखा 8 हजार कैश चोरी कर भाग गए। इसके साथ ही चोरों ने घर का घरेलू सामान भी चुरा लिया। जिसके बाद दुकान मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और जांच शुरू कर दी। मामले की जांच एएसआई रामसहाय कर रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुड़ गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Day vs Night Skincare Routine
March 13, 2026
12:42 am
Answers about Wristwatches
March 13, 2026
12:29 am
No. 16 K-State wary of `hot´ Arizona State in crucial Big 12 battle
March 13, 2026
12:29 am
Answers about Basketball
March 13, 2026
12:24 am

सूने मकान से लाखों की चोरी; सोने-चांदी के जेवरात व कैश चोरी कर भागे चोर, पड़ोसियों ने दी सूचना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

