कोटा। जिले के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में एक दुखद घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। गुमानपुरा थाने के सहायक उप-निरीक्षक लतीफ मोहम्मद के अनुसार, घटना के समय मृतक के घर पर कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही छावनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राजेंद्र को एम्बुलेंस द्वारा एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के कारण राजेंद्र ने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी घटना के समय अपने मायके में थी। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
JamBot: Vape Juice E Liquid
March 14, 2026
12:38 am
How Dare Write Of Remaining Hours?
March 14, 2026
12:31 am
Believing Any Of those 10 Myths About Refillable Electronic Cigarette Keeps You From Growing
March 14, 2026
12:31 am
9 Architecture Icons That Define Postmodernism from the 20th Century
March 14, 2026
12:29 am

घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या; तीन बच्चों के पिता ने पंखे से लगाया फंदा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

