Explore

Search

March 11, 2026 12:47 pm


प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंगकर्मी की करंट से मौत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के टहला बाईपास निवासी 42 वर्षीय नर्सिंग कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। प्राइवेट एएचएम अस्पातल में लोहे की रैलिंग पर कटे हुए बिजली के तार लिपटे हुए थे। जिसके कारण करंट से चिपक गया। मृतक के घर में दो महीने पहले बेटी जन्मी थी। मृतक के परिजन मुकेश सैनी ने बताया कि एएचएम नाम से प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ हेम सिंह 2 महीने पहले से ही काम करने लगा था। शुक्रवार रा रात करीब 10 बजे वह अस्पताल की छत पर गया था, जहां अचानक करंट की चपेट में आ गया। पहले निजी अस्पताल में उसे बचाने की जद्दोजहद हुई। उसके बाद गंभीर हालत में जिला अलवर अस्पताल लेकर आए। लेकिन यहां आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की तीन महीने की बेटी है। इस घटना के बाद घर में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक हेम सिंह सैनी निवासी ने दो महीने पहले ही अस्पताल में काम करना शुरू किया था। अस्पताल में जगह-जगह पुराने वायर लगे हैं। जो जगह-जगह से कटे हुए हैं। यही तार लोहे की रेलिंग से लिपेट हुए हैं। जिसके कारण नर्सिंगकर्मी करंट की चपेट में आया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर