Explore

Search

June 8, 2025 2:17 pm


महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम; तिरंगा रैली और किसान सम्मेलन में लेंगे भाग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अलवर में मोती डंगरी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भवानी तोप सर्किल के पास सरस डेयरी परिसर में होने वाले किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आने से पहले की सब तैयारी पूरी हो गई है। मोती डूंगरी का रोड पूरा नया बनाया गया है। वहीं पर महाराणा प्रताप पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण होगा। प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा संबोधित करेंगे। इसके अलावा पशुपालन व डेयरी मंत्री और यूडीएच मंत्री भी आएंगे। बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा कार्यक्रम पहले से 23 मई को तय था। अब मुख्यमंत्री के आने के कारण यहां मोती डूंगरी से सरस डेयरी तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, वन राजय मंत्री संजय शर्मा, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित कई विधायक, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अलवर आएंगे। इसके बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं से तिरंगा यात्रा के बाद सरस डेयरी में होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री के अलवर आने की तैयारी नजर भी आ रही है। मोती डूंगरी व सरस डेयरी के आस-पास के रोड दुरुस्त कर दिए गए। मोती डूंगरी पर पूरा रोड नया बनाया गया। रोड पर सफेद पट्टी दुरुस्त की गई। कई जगहों पर बड़े हॉर्डिंग लगे हैं। सरस डेयरी परिसर में बड़ा पांडाल लगाया गया है। जहां कई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। उधर, कांग्रेस के नेताओं ने सीएम भजनलाल शर्मा से मिलने का समय मांगा है। उनको समय नहीं मिलने पर कांले झंडे दिखाकर विरोध करने की तैयारी है। पुलिस भी अलर्ट है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी अलवर में है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर