जयपुर। जिले में धोखेबाज दोस्त के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मुहाना थाने में पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) उदय सिंह यादव कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- बजाज नगर की रहने वाली 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि करीब 6 महीने पहले मिलने के बहाने आरोपी दोस्त ने उसे पत्रकार कॉलोनी बुलाया। मिलने पहुंचने पर ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म के दौरान उसका अश्लील वीडियो मोबाइल में बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

लेटेस्ट न्यूज़
E-Learning Company
March 12, 2026
3:41 pm
Bitcoin Wallet Guide | Setup, Backup, Recovery, and Troubleshooting
March 12, 2026
3:33 pm
Can Sex Sell Meilleur Casino En Ligne?
March 12, 2026
3:33 pm

दोस्त ने किया युवती से रेप; ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा, अश्लील वीडियो शेयर करने की दी धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

