सिरोही। जिले के रोहिड़ा थाने से सोमवार रात को एक पॉक्सो का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी अशोक गरासिया को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। रात को उसे खाना खिलाने के लिए थाने की मेस में ले जाया गया। खाना खाने के बाद जब आरोपी बर्तन धो रहा था, तब वह मेस की एक छोटी खिड़की से कूदकर फरार हो गया। उस समय एक पुलिसकर्मी उसके साथ था। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी थाना परिसर से बाहर निकल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भंवर लाल चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। आरोपी को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर भेजी गई हैं। डीएसपी भंवर लाल चौधरी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। थाना अधिकारी माया पंडित ने सोमवार को आरोपी को पकड़कर पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़
How To Fix AMC File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:59 pm
Поиск туров – турагентство «Другие места» Калининград
February 8, 2026
2:56 pm
How To Fix AM File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:53 pm

पॉक्सो का आरोपी पुलिस थाने से फरार; खाना खाने के बाद मेस की खिड़की से कूदा, कोर्ट में होना था पेश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

