Explore

Search

February 8, 2026 6:35 pm


शराब के नशे में बदमाशों ने किया हमला; मजदूरों से ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत लोगों ने मजदूरों से ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन ली। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। श्रीगंगानगर के रोहिड़ांवाली निवासी सुखदेव सिंह और टिब्बी के जागर सिंह, कालूराम के खेत में धान लगाने के लिए मजदूरी कर रहे थे। दोनों कालूराम के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी और गेहूं लेकर उनके घर जा रहे थे। रास्ते में चक 11 सीडीआर के जीतराम, अंग्रेज, सुभाष, जगदीश, धर्मपाल, राजेन्द्र, गोविन्द और भूरटवाला के राजेन्द्र समेत कुछ अन्य लोग शराब पीकर बैठे थे। इन लोगों ने लाठी-गण्डासी से लैस होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई। आरोपियों ने सुखदेव और जागर से गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन ली। जीतराम ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने घर ले गया। आरोपियों ने पीड़ितों को कालूराम के खेत में काम करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच सूरेवाला चौकी प्रभारी एएसआई भूपसिंह को सौंपी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर