Explore

Search

February 8, 2026 4:58 pm


चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर की चोरी; सोने-चांदी के जेवरात ले गए, आंगन में सोते रहे दादी-पोता

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बूंदी। जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के खेड़ली मुई गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाई। ओमप्रकाश माली के घर में चोरों ने खिड़की तोड़कर प्रवेश किया। वारदात के समय दादी और पोता आंगन में सो रहे थे। मंगलवार सुबह जब दादी-पोता उठे तो कमरे की खिड़की टूटी मिली। अंदर अलमारी और बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने ओमप्रकाश के सोने का हार, झुमकी और चांदी की पायजेब चुरा ली। घर में रखे रिश्तेदार राम-लक्ष्मण के चांदी के जेवर भी गायब थे। इनमें कनकती, चुटकियां, पायजेब और दो चैन शामिल हैं। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर