बारां। जिले में खानपुर के पास बुधवार शाम को एक व्यापारी के मुनीम से लूट की वारदात हुई। छीपाबड़ौद से वसूली कर लौट रहे मुनीम ओमप्रकाश शर्मा को बारहपाटी के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रोका। बदमाशों ने मुनीम के साथ मारपीट की और उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसके बैग से 57 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे की है। मारपीट में घायल गोलाना खानपुर निवासी मुनीम ओमप्रकाश शर्मा को खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाधिकारी मांगीलाल सुमन के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Start Crypto Trading with Confidence
August 1, 2025
3:08 am
In-Depth Guide to Common Trading Terminology
August 1, 2025
2:24 am
ग्राम थड़ौदा में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई का हुआ आयोजन
July 31, 2025
11:19 am

खानपुर में व्यापारी के मुनीम से लूट, मारपीट में हुए घायल


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान