जयपुर। जिले में जॉब का झांसा देकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। मिस कॉल के जरिए आरोपी से सप्ताहभर पहले उसकी बातचीत हुई थी। झूठ बोलकर जॉब लगाने के बहाने भरतपुर से बुलाकर आरोपी ने जबरदस्ती रेप किया। सिंधीकैंप थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच थानाधिकारी श्याम सुन्दर कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- भरतपुर की रहने वाली 33 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि करीब सप्ताहभर पहले उसके मोबाइल पर मिस कॉल आया हुआ था। मिस कॉल देखकर कुछ समय बाद पूछने के लिए मोबाइल नंबर डायल लिया। इस पर कॉल उठाने वाले ने अपना नाम राहुल बताया। मिस कॉल के बारे में पूछने पर इधर-उधर की बात करना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने जॉब लगाने के बारे में बताया। जॉब की जरूरत होने पर पीड़िता ने आरोपी राहुल से उसकी मदद करने की कहा। जॉब का झांसा देकर आरोपी बातचीत करने लगा। उसे धोखे से जॉब के बहाने भरतपुर से जयपुर बुलाया। 20 मई की रात जयपुर के सिंधीकैंप बस स्टेंड पहुंचने पर आरोपी राहुल स्कूटी लेकर पहुंचा। स्कूटी से एक कमरे पर ले जाकर जबरन उसके साथ रेप किया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर मारने की धमकी दी। सिंधीकैंप थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बुधवार शाम मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने FIR दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Where Is The very Best 7 Vape Shop?
March 16, 2026
5:17 am
Inground vs Above-Ground Pools: What a Pool Builder Recommends
March 16, 2026
5:16 am
Common Misconceptions About Hostess Bars
March 16, 2026
5:15 am
A Secret Weapon For learn qaida noorania with sound
March 16, 2026
5:13 am

जॉब का झांसा देकर युवती से रेप; मिस कॉल से हुई थी बातचीत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

