कोई भी प्रसंग पर पौधा- रस्म की पहल सराहनीय पुर्व डीएफओ प्रकाश चंद्र कुमावत
शिवगंज। सिरोही उप वन संरक्षक कार्यालय में पौधा -रस्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप वन संरक्षक अधिकारी मृदुला सिंह को अंतरराष्ट्रीय पौधा -रस्म प्रेरक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत,पुर्व डीएफओ प्रकाश चंद्र कुमावत,देवेन्द्र सिंह चौहान,हार्ट फुलनेस संस्था जिला समन्वयक सीए चेतन अरोड़ा, सेवा निवृत्त वनपाल पन्नालाल वेराजेतपुरा ने रेड बेरी क्रोटन पौधा भेंट कर पर्यावरण जागरूकता के साथ विलुप्त गौरेया के लिए 51 परिंडा वितरण का संकल्प लिया।उप वन अधिकारी सिरोही मृदुला सिंह ने एक व्यक्ति एक पौधा मिशन शिवगंज संस्थापक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत का कार्य सराहनीय है।पुर्व उप वन संरक्षक सेवा निवृत्त प्रकाश चन्द्र कुमावत ने वर्तमान डीएफओ अधिकारी मृदुला सिंह को बताया कि पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत पर्यावरण जागरूकता के लिए देश विदेश यात्रा कर चुके हैं। कोई भी प्रसंग हो या उत्सव पौधा -रस्म अनिवार्य प्रथा है उनके मिशन की। उप वन संरक्षक मृदुला सिंह को पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने विडियो के माध्यम से पेड़ पौधो व विलुप्त गौरेया संरक्षण का कार्य पिछले 15 वर्षों से अनवरत जारी की जानकारी दी।गौरेया पक्षी घरेलू उसे मानव पर सर्वाधिक विश्वास है इसलिए गौरेया हाउस पेड़ पर ना लगाकर घरों में लगाओ की अपील की। इस अवसर पर सीए चेतन अरोड़ा व पन्नालाल वेराजेतपुरा ने विलुप्त गौरेया संरक्षण के प्रोजेक्ट “गौरेया आओ ना” की चर्चा की। हार्ट फुलनेश संस्था जिला समन्वयक सीए चेतन अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण प्रेमी कुमावत से प्रेरित होकर गांव गांव ढाणी ढाणी में गौरेया हाउस वितरण कार्यक्रम अनवरत जारी है इस अवसर पर पुर्व डीएफओ प्रकाश चंद्र कुमावत,देवेन्द्र सिंह चौहान सीए.चेतन अरोड़ा, पन्नालाल वेराजेतपुरा सहित कार्मिक उपस्थित रहे।