Explore

Search

March 11, 2026 10:59 am


ज्वैलर्स शोरूम के पैनल में लगी; केबल से ऊपर तक फैली, बिजली आपूर्ति बंद कर स्टाफ को निकाला बाहर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के वैशाली नगर में डीपी ज्वैलर्स के शोरूम के पैनल में मंगलवार रात आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस, टाटा पावर और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। तत्काल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद की गई और आग पर काबू पाया गया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार- रात 9:30 बजे के करीब ज्वेलरी शोरूम के पास पैनल धधक उठा। आग केबल के जरिए ऊपर पहुंचने लगी। आग लगने पर तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने अलार्म बजाया। स्टाफ को तत्काल बाहर निकाल शटर बंद किया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। मुख्य द्वार के समीप प्लाईवुड का हिस्सा तोड़ अंडरग्राउंड केबल पर भी छिड़काव किया गया, इससे आग बुझ गई। टाटा पावर के स्टाफ ने तत्काल वैशाली नगर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद की। बॉक्स और वायरिंग की जांच के बाद सप्लाई वापस शुरू की गई। इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर